फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tipper hit a car and a scooter parked on the roadside

Una News: टिपर ने सड़क किनारे खड़ी कार और स्कूटी को मारी टक्कर

Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Tipper hit a car and a scooter parked on the roadside
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर फिर सड़क हादसा हुआ। यह हादसा गांव अजौली के निकट हुआ। पटियाला से टाहलीवाल जा रहे टिपर ने सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी और कार को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक टिपर चालक पटियाला से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। अजौली के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारने के बाद साथ खड़ी स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। टिपर ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार विपरीत दिशा में घूम गई। संगतपुर निवासी गौतम लाल की मानें तो वह अपने परिवार सहित गांव अजौली में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे और कार सड़क किनारे खड़ी कर रिश्तेदार के घर खाना खाने चले गए और पीछे से यह हादसा हो गया। गौतम लाल ने कहा कि राहत की बात यह रही कि कार से कुछ मिनट पहले ही उसका परिवार उतर गया था। उधर, टिपर चालक ने कहा कि नंगल की तरफ से आ रही एक गाड़ी ओवरटेक कर रही थी, उसे बचाते यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम एएसआई रूपेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई थी। एएसआई रूपेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस हादसे के बारे में हेल्पलाइन नंबर 112 से जानकारी मिली थी और टिपर चालक को फिलहाल नंगल थाने छोड़ा जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed