{"_id":"6aee1aca7d188b3789034872","slug":"three-teams-reach-the-semi-finals-of-the-churudu-football-tournament-una-news-c-93-1-una1002-212700-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरुडू फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरुडू फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची तीन टीमें
Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। चुरुडू में आयोजित 14वें हेडमास्टर ठाकुर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश राणा और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शिव लाल गोस्वामी ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एवं नेशनल अवॉर्डी राकेश कुमार, सरवन सिंह असिस्टेंट कमांडेंट, जगदीप राणा रिटायर्ड एडवोकेट जनरल, अशोक बाबा, सतीश गोगी और बीडीसी सदस्य मनजीत कौर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से खेल मैदान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
टूर्नामेंट के दौरान खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फुटबॉल क्लब सेरी बहेड़ी ने साईं कांगड़ा की टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में एएफसी अंबोटा ने जेएस विजडम ऊना को 3-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाईएफसी खड्ड ने फुटबॉल क्लब मेहना पंजाब की टीम को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 40 प्लस आयु वर्ग के लिए विशेष मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल क्लब गोराया पंजाब की टीम ने फुटबॉल क्लब चुरुडू को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।