फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three student corona positive in private school of nagal city

नंगल के निजी स्कूल में तीन छात्र पॉजिटिव

Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
three student corona positive in private school of  nagal city
three student corona positive in private school of nagal city
नंगल। शहर के निजी स्कूल के तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। प्रशासन की तरफ से उक्त स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा संक्रमित पाए गए छात्रों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है। नंगल के वार्ड चार में चल रहे स्कूल में 10वीं कक्षा के तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे स्कूल को सैनिटाइज करवाने और स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य स्टाफ के भी सैंपलिंग करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एफसी बंसल ने कहा कि उनके स्कूल की तीन कक्षाओं के 65 बच्चों की सैंपलिंग की गई थी जिसमें से 10वीं कक्षा के तीन बच्चे पॉजिटिव आए हैं। इस कारण स्कूल को बंद किया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार ने भी तीन छात्रों के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए लोगों से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed