फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three people died in three different incidents in Una on Holi

होली उत्सव के बीच तीन हादसे, तीन की मौत

Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three people died in three different incidents in Una on Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/नारी/भरवाईं। जिले में शुक्रवार को होली पर अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवा हैं जबकि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। पुलिस और रेलवे पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिंतपूर्णी पुलिस थाना के तहत गिंडपुर निवासी दीप कुमार पुत्र राम किशन शुक्रवार रात नौ बजे के करीब अपनी कार से घर की ओर लौट रहा था।
तलवाड़ा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से गिंडपुर मलौन वाले मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे करीब 100 फीट जा पलटी। रात के समय गुजर रहे एक व्यक्ति ने कार की लाइटों को देखा तो पाया कि कार सवार बेहोश पड़ा था जिसे तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक शिमला विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी था। मृतक के दो अविवाहित बेटे और विवाहित बेटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, शुक्रवार रात करीब नौ बजे जिला मुख्यालय के साथ बसाल में हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह आठ बजे सैर करते हुए एक व्यक्ति ने शव को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान ने की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि परिजन बेटे को पहचान कर अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। उनके अनुसार मृतक युवक सागर कुमार पुत्र जीत लाल गांव अपर बसाल खवाजा का निवासी है। रेलवे पुलिस के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मामले में जांच जारी है।
एक अन्य मामले में जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में बीते शुक्रवार को सुबह दस बजे होली खेलने के बाद प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक प्रवासी मजदूर तीन दिन पहले ही ऊना यूपी से आया था।

रघुनंदन 32 पुत्र बनवारी लाल निवासी वघौरा थाना हजरतपुर जिला बदायूं यूपी का शव रामपुर गांव में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed