फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three cadets who participated in the Republic Day Parade honored

Una News: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले तीन कैडेट्स सम्मानित

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three cadets who participated in the Republic Day Parade honored
ऊना मेंनशे के ​खिलाफ जागरुकता अ​भियान का शुभारंभ करते हुए एनसीसी अ​धिकारी।स्रोत स्वयं - फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।
कैडेट्स ने ड्रग्स के दुरुपयोग के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। छठी हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी ऊना ने 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और 27 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने वाले तीन एनसीसी कैडेट्स को मंगलवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर छठी हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी ऊना के ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने इन कैडेट्स को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कैडेट्स में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की स्नेहा सैनी, राजकीय महाविद्यालय भटोली के आकाश बंसल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देहलां के आर्यन शामिल हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने इन कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कंपनी के अन्य कैडेट्स से आग्रह किया कि वे इन कैडेट्स से प्रेरणा लें। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि उनके जैसे उत्साही और समर्पित प्रयासों से देश सेवा में योगदान दिया जा सकता है। इस सम्मान समारोह के बाद छठी हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी ऊना के कैडेट्स ने ड्रग्स के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्घाटन भी लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने किया व कैडेट्स को ड्रग्स के खतरों और समाज पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed