फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Those occupying forest land will get ownership rights: Vivek

फॉरेस्ट लैंड पर कब्जे वालों को मिलेगा मालिकाना हक : विवेक

Thu, 03 Apr 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Apr 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Those occupying forest land will get ownership rights: Vivek
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2005 के वन अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इससे प्रदेश के लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने फॉरेस्ट लैंड पर दशकों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में विधायक विवेक ने बताया कि इस संशोधन के तहत वन भूमि पर काबिज लोगों को 75 साल तक का स्थानीय निवासी होने का हलफनामा देना होगा। यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो पीढ़ियों से इस भूमि पर खेती कर रहे थे। मगर कानूनी अड़चनों का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में पास हुआ यह संशोधन विधेयक हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य के किसानों, भूमि धारकों और आम जनता के हितों की रक्षा करेगा। यह कदम प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा और विकास की नई दिशा खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed