फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   tholiyan muhalla become containment zone

भदसाली के थोलियां मोहल्ला में बनाया कंटेनमेंट जोन

Fri, 10 Jul 2020 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
tholiyan muhalla become containment zone
ऊना। हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर भदसाली के वार्ड नंबर एक में कोविड-19 संक्रमण का पॉजिटिव मामला पाए जाने के बाद इस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत लोअर भदसाली के वार्ड नंबर एक में थोलियां मोहल्ला के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 1 के शेष मोहल्लों को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में अब कर्फ्यू में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। यह आदेश 10 जुलाई से तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। डीसी ने कहा कि अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के वार्ड नंबर 6 में रविंद्र शर्मा पुत्र जगत राम, सुनील दत्त पुत्र देवराज और राम स्वरूप पुत्र जगत राम के घरों को ऊना की कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed