फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   This time Mahashivratri will be celebrated in ancient Drona Shiv temple

प्राचीन द्रोण शिवमंदिर में इस बार होगी महाशिवरात्रि की धूम

Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
This time Mahashivratri will be celebrated in ancient Drona Shiv temple
गगरेट में शिवरात्रि पर्व मनाने क लिए सजने लगा प्राचीन द्रोण शिवबाड़ी शिवमंदिर । - फोटो : Una
गगरेट(ऊना)। एक मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के देवभूमि हिमाचल के सजने शुरू हो गए है। कोविड के चलते लगभग दो वर्ष बाद गगरेट क्षेत्र के प्राचीन द्रोण शिवमंदिर शिवबाड़ी में शिवभक्त अब शिव पिंडी पर जलाभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के अधीन इस प्राचीन मंदिर में एक सप्ताह पूर्व ही आम लोगों के लिए मंदिर का गर्भगृह खोला गया है। इससे पहले लगभग दो वर्ष से शिवभक्त दूर से ही भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे थे। महाशिवरात्रि से पूर्व मंदिर के गर्भगृह को खोलने से शिवभक्त खासे खुश हैं। शिवरात्रि मेला से पहले शिवबाड़ी मंदिर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिर को रंग रोगन कर पूरी तरह से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल के प्रवेश द्वार पर बसे इस प्राचीन शिवमंदिर में महाशिवरात्रि के दिन हजारों शिवभक्त उमड़ते हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब सहित दूर-दूर से जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। लगभग पांच हजार वर्ग मीटर में फैला शिवबाड़ी का जंगल आने वाले शिवभक्तों को अपनी अलौकिक छटा से आकर्षित करता है। मान्यता के अनुसार पुरातन काल से ही शिवबाड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। शिवबाड़ी में शिवरात्रि को लगने वाले मेला में सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकानें सजा कर श्रद्धालुओं के तौर पर आने वाले ग्राहकों को भी आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवभक्तों इंद्रजीत, अभिषेक, विकास, अश्वनी, अरविंद, संजीव, राजेंद्र, मुकेश धीमान आदि के अनुसार शिवरात्रि पर्व पर वह विशेष पूजा कर शिव का आशीर्वाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राप्त करेंगे। उधर, मंदिर के पुजारी अजय व अश्वनी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के लिए प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed