फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there will be no water problem

अब बीटन में नहीं रहेगा जल संकट

Sat, 20 Feb 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 20 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
there will be no water problem

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार रात्रि बीटन गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बीटन के लिए अलग से जलापूर्ति योजना बनाकर दो करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा सिंगा और बीटन के लिए अलग-अलग जलापूर्ति योजनाएं बनाई गई हैं  जिनसे दोनों पंचायतों में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 1942 के आसपास टाहलीवाल के लिए जो वाटर सप्लाई स्कीम बनाई थी, अभी तक उसी पर ही हम निर्भर थे। लेकिन अब बीत के हर क्षेत्र में नलकूप लगाकर जलापूर्ति योजनाएं तैयार की गई हैं। मकोढ़गढ़, ठाकरां, धुग्गे तथा कुठारबीत सहित कई जगह नलकूप लग गए हैं। उनके विधायक बनने से पहले बीटन में कोई नलकूप नहीं लगा था। उन्होंने बीटन और जक्खेवाल में नलकूप लगवाए।
विज्ञापन


लोगों ने अलग से वाटर सप्लाई स्कीम मांगी, उनकी यह मांग भी पूरी की है। उद्योग मंत्री ने कहा कि बीटन कॉलेज में आठ करोड़ की लागत से भवन बनाया गया है। यहां आर्ट्स और कामर्स के साथ-साथ अब साइंस की कक्षाएं भी मंजूर की गई हैं। उन्होंने कहा कि बीटन को जमा दो स्कूल भी कांग्रेस सरकार ने ही दिया है। बीटन पंचायत में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। आने वाले दिनों में वह गांव का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर बीएसएफ के रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट सोमनाथ बीटन, पूर्व प्रधान चमनलाल, पूर्व सैनिक बलदेव बीटन, अमरजीत बीटन, मदनलाल बीटन, विमला देवी तथा सिंगा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र चढ्डा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed