फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft of Rs 8 lakhs solved in 12 hours, youth from Punjab arrested

Una News: आठ लाख की चोरी की घटना को 12 घंटों में सुलझाया, पंजाब का युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 8 lakhs solved in 12 hours, youth from Punjab arrested
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले निकले चिट्टे के आदी
विज्ञापन

दूसरे युवक की पुलिस ने धरपकड़ की तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के साथ लगते बहडाला क्षेत्र में आठ लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में संलिप्त एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और चोरी की वारदात को नशे की लत पूरी करने के लिए अंजाम दिया गया। आरोपी ऊना में झोपड़ी में रह रहा था। पुलिस ने चोरी हुआ सामान और नकदी बरामद कर ली है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इससे आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रितिक पुत्र रामलाल निवासी साफावादी गेट, घुंगियां बस स्टैंड रोड, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है। रितिक को ऊना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी पुलिस की दबिश से पहले ही भाग गया था। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। इस मामले को सुलझाने में सदर थाना ऊना के थानेदार गौरव भारद्वाज और उनकी टीम के सदस्यों मनीष, जितेंद्र और शिव की अहम भूमिका रही। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी चिट्टे के लती हैं और चोरी की वारदात नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए की गई थी। गौरतलब है कि बहडाला गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र जीवन कुमार ने इस चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम पर गए हुए थे। जब वे लौटे तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया गया था। उसमें से उनकी पत्नी के सोने-चांदी के गहने और 20,000 नकद चोरी हो गए थे। चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed