फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in a jewellary shop at Daulatpur Chowk

सुनार की दुकान में चोरी, आभूषण उड़ाए

Sun, 15 Nov 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दौलतपुर चौक
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दौलतपुर चौक Updated Sun, 15 Nov 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Theft in a jewellary shop at Daulatpur Chowk

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया है। शातिर चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला।

विज्ञापन


साथ ही, चोरों ने दुकान में रखे कीमती सामान को भी भारी नुकसान पहुंवाया है। देर रात हुई चोरी की इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि चोरी की इस वारदात मेें दो लोग शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चोरों ने नगर पंचायत के मुख्य बाजार के बीच स्थित एक ज्वेलर की दुकान की पिछली तरफ से दीवार को तोड़ा और दुकान के अंदर जा घुसे। यहां चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के कीमती आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर पिछली दीवार से रात दो बजकर 22 मिनट पर दुकान में दाखिल हुए और उनके हाथ चांदी व छोटे आभूषण ही लगे। हालांकि, मेन अलमारी तोड़ने में वे असफल रहे।


चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed