फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft case in amb una

1.80 लाख रुपये नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 09 Mar 2022 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
theft case in amb una
theft case in amb una
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत भैरा में चोरों ने तीन जगहों में 1.80 लाख से अधिक की नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौका का दौरा किया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊषा देवी पत्नी संजय कुमार निवासी भैरा ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। बीते छह मार्च को उसकी चाची संतोष कुमारी अपने घर को ताला लगाकर मायके चली गई और वह अपने घर पर ही थी। रात का खाना खाने का बाद वह और अन्य लोग अपने-अपने कमरों में चले गए। उनके जेवरात वाले कमरे में बिजली जल रही थी। सात मार्च को सुबह जब वह उठे तो उन्होंने खरीदे गए घी के रुपये देने के लिए अलमारी खोली तो पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के अंदर रखे दस हजार रुपये, बैंक की पासबुक, सोने का हार, नथ, दो जोड़ी कांटे, तीन अंगूठी, दो जोड़े वाली सिंगी, पायल, दो सोने की चेन, एक गानी सोने की गायब थे।
विज्ञापन

कमरे के ताले घर के पीछे टूटे पड़े पाए गए। इस पर उन्होंने अपनी चाची को सूचित किया। जब वह घर आई तो पाया कि उसके दो सोने की नथ, दो जोड़ी कान की बाली, दो सोने की अंगूठी, सोने का पैंडल, एक जोड़ी कांचे, और 35 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। इसके बाद उसकी चाची ने अपने बेटे पंजाब सिंह को भी घर बुलाया। उसके मकान की निचली मंजिल के दोनों कमरों के ताले भी टूटे थे और अलमारी का लॉकर भी टूटा था। इसमें पड़ताल कर उन्होंने पाया कि सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा और संतोष कुमार की बहू का सोने का सेट भी चोरी हो गया था। जबकि बेड बॉक्स में रखे डेढ़ लाख रुपए भी चोरी हो गए। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर जाकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed