{"_id":"611559ed8ebc3e44fa02455a","slug":"the-youth-of-dehlan-who-went-to-celebrate-the-birthday-did-not-get-a-clue-una-news-sml3802425173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिवस मनाने गए देहलां के युवक का अभी तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिवस मनाने गए देहलां के युवक का अभी तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
किन्नौर जिले में जन्मदिन मनाने के लिए जाने वाले तीन दोस्त।
- फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। जन्म दिवस मनाने शिमला गए बलराम उर्फ सन्नी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सन्नी के परिजनों समेत गांव के लोग तीनों युवकों के घर सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
वरुण मेनन से परिजनों की बातचीत भी हुई है, लेकिन सन्नी का अभी तक कुछ अता-पता नहीं लग पाया है। न ही उससे संपर्क हो पा रहा है। किन्नौर के न्यूगलसेरी में नेशनल हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन से बस समेत कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं। देहलां गांव के दोनों घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना मिलने के बाद समूचे गांव में चिंता बढ़ गई है। लोग युवकों के सकुशल वापसी की दुआएं कर रहे हैं।
वरुण मेनन पुत्र सतीश चंद्र, प्रशांत पुत्र तिलक राज तथा बलराम सन्नी पुत्र सुरेश कुमार तीनों ही अपनी गाड़ी से शिमला गए थे। बलराम उर्फ सन्नी का जन्म दिवस मनाने के लिए शिमला गए इन तीनों में से एक युवक सन्नी से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि वरुण मेनन ने आज हादसे के बाद परिजनों से बातचीत की है। वरुण की मां शशि मेनन ने बताया कि उनके बेटे से बात हुई है। वह बता रहा है कि वह ठीक है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा के मुताबिक डिजास्टर मैनेजमेंट के लोग मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।