फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The walls and roof of Daulatpur Chowk bus stand started falling.

Una News: दौलतपुर चौक बस अड्डा की दीवारें और छत झड़ने लगी

Thu, 12 Mar 2026 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Mar 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
The walls and roof of Daulatpur Chowk bus stand started falling.
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक बस अड्डा की दीवारों और छत से प्लास्टर झड़ने लगा है। बस अड्डा परिसर में कभी भी प्लास्टर गिरने से कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। यहां पर रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों का बसों में आवागमन के लिए आना-जाना रहता है। नगर पंचायत ने बस अड्डा के रखरखाव को लेकर आज तक कोई भी कदम नहीं उठाए हैं। कई जगह वस्तुएं जंग खा रही हैं तो ईंटें भी प्लास्टर का साथ छोड़ गई हैं। नगर पंचायत की लापरवाही और ढुलमुल रवैये का खामियाजा कभी भी दौलतपुर चौक की जनता को भुगतना पड़ सकता है। इस बात को लेकर क्षेत्र की जनता नगर पंचायत को कोसती नजर आई है। आखिरकार नगर पंचायत के पास पर्याप्त बजट होने के बावजूद बस अड्डे का समय पर रखरखाव क्यों नहीं हो पाया है। यह सवाल बार-बार लोगों के मन में उठ रहा है। क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता भी दौलतपुर चौक बस अड्डा की दीवारें और छत के प्लास्टर के गिरने को लेकर भयभीत है और उचित रखरखाव की मांग कर रही है। अब देखना यह बाकी है कि नगर पंचायत बस अड्डा परिसर की दीवारों और छत से उखड़े प्लास्टर को मरम्मत करने की दिशा में कब कदम उठाती है। वर्तमान में बस अड्डा परिसर में छत डाला लोहा बाहर निकल आया है। समय पर रंग-रोगन न होने से भी बस अड्डा के सौंदर्यीकरण को ग्रहण सा लगकर रह गया है।
विज्ञापन



बस अड्डा परिसर की छत और दीवारों से प्लास्टर गिरने लगा है। बड़े-बड़े टुकड़े गिरने के चलते कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है। इस दिशा में नगर पंचायत को उचित कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन


-विजय कुमार


बस अड्डा का दृश्य किसी से छुपाए नहीं छिपा है। नगर पंचायत नजरअंदाज कर रही है और यह लापरवाही किसी दिन आम जनता पर भारी पड़ सकती है। इसका समय रहते उचित रखरखाव करना चाहिए। अन्यथा अनहोनी होने पर नगर पंचायत ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed