फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The time for annual functions in schools is over, now focus on studies: MLA

स्कूलों में वार्षिक समारोह का समय खत्म, अब पढ़ाई पर ध्यान दें : विधायक

Sun, 01 Dec 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
The time for annual functions in schools is over, now focus on studies: MLA
बंगाणा (ऊना)। स्कूलों में सालाना समारोह आयोजन का निर्धारित समय पूरा हो गया है। अब छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें और स्कूल स्टाफ अगले तीन माह छात्रों से कड़ी मेहनत कराएं ताकि कुटलैहड़ के हर स्कूल का बेहतर परिणाम हो। यह शब्द कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलू और भयांबी में वार्षिक समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों की धनराशि खर्च की जा रही है। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम और स्मार्ट क्लास शुरू हो गई हैं। वहीं, प्रिंसिपल की ओर से स्कूल की रखी गई मांगों पर विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू और भयांबी स्कूल के भवन और अन्य विकास कार्यों पर धनराशि देने की घोषणा की। दोनों स्कूलों को 5100-5100 रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए और 2100-2100 रुपये प्राइमरी स्कूल को देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब धमाल मचाया। विधायक ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed