फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The temperature is rising, problems are increasing

Una News: चढ़ रहा पारा, बढ़ रहीं दिक्कतें

Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The temperature is rising, problems are increasing
ऊना में गर्मी का प्रकोप....ऊना में दोपहर के समय धूप से बचने के लिए पानी की बोतल व कागज के पेपर
41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ऊना का अधिकतम तापमान
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर में चल रहीं गर्म हवाएं
दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अधिकतम तापमान ने जिलावासियों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिए हैं। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़े से अपने चेहरे को ढककर वाहन चलाने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ हरी सब्जियों पर पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है। बुधवार को जिले के अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार को सुबह होते ही तेज धूप के चलते लोगों को सुबह नौ बजे से ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया। दोपहर होते ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो गईं। मौसम विभाग की तरफ से भी आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गर्मी बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ना शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से तेज धूप से बचने व पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की सलाह दी है।

कोट्स
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है। जिससे गर्मी बढ़ सकती है।
- विनोद कुमार, समन्वयक मौसम विभाग ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed