{"_id":"66c3aa30342ec4265b0d82b4","slug":"the-string-of-breaths-broke-before-promising-to-protect-the-sisters-una-news-c-93-1-ssml1048-130995-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बहनों को रक्षा का वचन देने से पहले टूटी सांसों की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बहनों को रक्षा का वचन देने से पहले टूटी सांसों की डोर
Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
संजीव पराशर
दौलतपुर चौक (ऊना)। खुशियों का त्योहार रक्षाबंधन दौलतपुर चौक के एक परिवार के लिए मातम में तब्दील हो गया। यहां एक युवक की मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सोमवार सुबह जब घर में जसबीर की मौत की खबर आई, तो मातम पसर गया। चारों ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी। सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर घर में खुशियों का माहौल था। जसबीर का मणिमहेश यात्रा से लौटने का घर पर इंतजार हो रहा था, लेकिन उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जसबीर सिंह चार बहनों का अकेला भाई था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक निवासी 35 वर्षीय जसबीर दिवंगत जीत सिंह अपने छह दोस्तों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया हुआ था। वहां से लौटते समय चंबा के चुवाड़ी में रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे उनकी गाड़ी लाहडू-नुरपूर मार्ग पर टिक्कर नाला में फंस गई। वाहन के कीचड़ में फंसने के बाद सभी दोस्त वाहन को धक्का देने के लिए निकले। मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक बारी मात्रा में मलबा गिरने लगा। भूस्खलन के बहाव से बचने के लिए सभी दोस्त अलग-अलग दिशा में भाग गए। सोमवार तड़के जब सभी दोस्त आपस में मिले तो उन्हें जसबीर के लापता होने का पता चला। इसके बाद भटियात प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुबह 11 बजे के करीब खाई में जसबीर का शव 200 मीटर नीचे मलबे में दबा मिला। रेस्क्यू टीमों ने शव को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-- -
एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने बताया कि मध्यरात्रि मूसलाधार बारिश के बीच गाड़ी कीचड़ में फंसने पर धक्का लगाने के लिए युवक बाहर निकले थे, जिसमें से एक व्यक्ति भूस्खलन के बाद मलबे के बहाव में बह गया। जिसका शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, चैतन्य शर्मा, सुशील कालिया, मनीष शारदा ने युवक की आकस्मिक मौत पर शौक प्रकट करते हुए परिवार को हर सहयोग देने की बात कही है।