फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The storm created a massacre; trees fell, lightning struck

आंधी ने मचाया तांडव, कई जगह गिरे पेड़

Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The storm created a massacre; trees fell, lightning struck
ऊना/गगरेट/दौलतपुर चौक। शनिवार देर शाम तूफान ने जिले में खूब कहर बरपाया। आंधी चलने के कारण जिला के कई गांवों में बिजली गुल हो गई तो कई गांवों में भारी भरकम पेड़ जमीदोंज हो गए। गनीमत रही कि किसी तरह जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

ऊना जिले में तेज हवा और जोरदार बारिश से कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे भी गिर गए। इसकी वजह से क्षेत्र के कई गांवों में रात भर बिजली गुल होने से अंधेरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि गगरेट विस क्षेत्र के दियोली गांव में तूफान ने खूब कहर बरपाया है। दियोली गांव के वार्ड एक के चड्ढा मोहल्ला में अनिल चड्ढा के रिहायशी मकान के नजदीक तुणी का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

अरुण चड्ढा के मकान के समीप आम का पेड़ गिर गया। इससे दोनों जगह आंशिक नुकसान हुआ। दियोली पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि अरुण चड्ढा और अनिल चड्डा के घरों के नजदीक पेड़ गिरे हैं लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तूफान से शनि देव मंदिर के पीछे लिंक रोड पर बिजली का खंबा भी गिर गया है। बांस गिरने से सड़क बाधित हो गई है। इसकी सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है। इसके अलावा पिरथीपुर गांव में आम का पेड़ गिरने से सारी रात बिजली गुल रही। बिजली कर्मियों ने रविवार सुबह इसे सुचारू किया। शनिवार रात आए तूफान में गगरेट अपर के वार्ड चार में एक नीम का पेड़ सड़क पर आ गिरा। इससे साथ लगता रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बच गया।

पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तार टूट गए। इन्हें विद्युत विभाग के कर्मियों ने सुबह दुरुस्त किया। गोंदपुर बनेहड़ा अपर में पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो गई। जिला परिषद सदस्य चैतन्य की टीम ने रात को ही सड़क से पेड़ को हटाया। सड़क पर रुकी गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed