फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The sit-in continued for the third day amid the cold to shut down the plant

प्लांट बंद करवाने को ठंड के बीच तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
The sit-in continued for the third day amid the cold to shut down the plant
गोंदपुर जयचंद में धरने के दौरान सुखमणि साहब का पाठ सुनती संगत। -संवाद - फोटो : Una
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद क्षेत्र के एक निजी उद्योग के प्लांट के विरोध में तीसरे दिन भी कड़ाके की ठंड के बीच ग्रामीणों का धरना जारी रहा। सोमवार को मौके पर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश और सुखमणि साहब का पाठ करवाया। ग्रामीणों का यह धरना रात को भी जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट बंद न होने तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन की तर्ज पर मौके पर ग्रामीण डटे हुए हैं। दोपहर को ग्रामीणों की संख्या धरने पर बढ़ जाती है। जबकि, रात को टेंट में ग्रामीण धरने में ही सो रहे हैं। ग्रामीणों के धरने के बाद महकमा भी हरकत में आ गया है। इस संबंध में उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन ग्रामीण धरने से हटने को तैयार नहीं है। सोमवार को मौके पर धरने के दौरान सुखमणि साहब का पाठ करवाया गया। इस धरने में दिन को महिलाओं की भागीदारी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

जबकि, रात के दौरान पुरुष मोर्चा संभाल रहे हैं। धरने में सड़क किनारे लंगर की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इलाके के एक उद्योग से निकलने वाले धुएं व बदबूदार गैस के चलते दर्जनों ग्रामीण बीमार पड़ गए थे। शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एलान किया है कि जब तक फैक्ट्री परिसर में लगाए नए प्लांट को बंद नहीं किया जाता, उनका प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। उधर, गोंदपुर जयचंद पंचायत के उपप्रधान करनैल सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर ग्रामीण पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed