फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road turned into a pond after two hours of rain.

Una News: दो घंटे की बारिश में सड़क बन गई तालाब

Tue, 21 Jul 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The road turned into a pond after two hours of rain.
ऊना। संतोषगढ़-ऊना मुख्य सड़क पर बारिश ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के ड्रेनेज प्रबंधों की हकीकत उजागर कर दी। जगह-जगह जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने विभाग पर जल निकासी की समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संतोषगढ़-ऊना मुख्य सड़क पर बारिश के बाद एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा होने से यातायात प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों और जलभराव के कारण जोखिम उठाकर सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले कई वर्षों से हर बारिश के बाद यही हालात बनते हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती और कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं है। नतीजतन बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।


जल्द प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित नहीं की गई तो बरसात के पूरे सीजन में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
-विपिन कुमार, स्थानीय निवासी
-----
जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश के बाद यहां सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाती है। ऐसे में हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। विभाग समस्या का जल्द समाधान करे।

-सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
-------

इस समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। इस स्थान पर पहले निकासी नाली थी लेकिन लोगाें ने अपनी भूमि का बचाने के चक्कर में वहां पर मिट्टी डाल दी है। जिससे यह समस्या पैदा हुई है।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed