फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road from Nandpur to Hanuman Temple Thathal is in bad condition.

Una News: नंदपुर से हनुमान मंदिर ठठल को जाने वाली सड़क बदहाल

Wed, 31 Dec 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 31 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The road from Nandpur to Hanuman Temple Thathal is in bad condition.
नंदपुर से हनुमान मंदिर ठठल जाने वाली सड़क की खस्ता हालत। संवाद - फोटो : घोटाले की जांच के दौरान मिट्टी खोदवाते अ​धिकारी।
नंदपुर(ऊना)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नंदपुर से हनुमान मंदिर ठठल तक बनी सड़क बदहाल है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, परतें उखड़ गई हैं और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क आए दिन हादसों को न्योता दे रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों के लिए यह प्रमुख संपर्क सड़क है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इस पर संबंधित विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। सड़क को सुरक्षित बनाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस पर स्थानीय लोगों से अपने विचार सांझा किए। वहीं एसडीओ पीडब्ल्यूडी अंब सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता से मौके की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप मरम्मत कार्य शीघ्र करवाया जाएगा।
विज्ञापन




इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
-मुनीश पटियाल, स्थानीय निवासी


बरसात के समय हालात और खतरनाक हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दिखाई नहीं देती और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed