फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The real strength of the party is its workers: BJP

पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता : भाजपा

Sun, 04 Jan 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The real strength of the party is its workers: BJP
भारतीय जनता पार्टी के चिंतपूर्णी मंडल की बैठक में दीप प्रज्वलित करते पूर्व विधायक बलवीर चौधरी।
अंब में चिंतपूर्णी भाजपा मंडल की बैठक में भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के एक निजी होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के चिंतपूर्णी मंडल की विशेष सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता चिंतपूर्णी के मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह और विनय शर्मा ने की। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन और संगठन मंत्री सिद्धार्थन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम किया। बैठक में वक्ताओं ने पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं में बताया और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास और पूर्व विधायक बलबीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सांगठनिक विषयों पर चर्चा करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। बैठक में जिला प्रभारी रश्मिधर सूद, पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौधरी, रमेश चौधरी, प्रदेश सदस्य शंभु गोस्वामी, राज कुमार धनोतिया, जयदेव खट्टा, इंदु धीमान, सुशील कलिया, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा और सोशल मीडिया संयोजक संजीव कुमार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed