{"_id":"61589edf8ebc3e6248567b8e","slug":"the-people-caught-the-python-and-handed-it-over-to-the-forest-department-una-news-sml385942184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाेगाें ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग के किया हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाेगाें ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग के किया हवाले
विज्ञापन
अंबोटा में निकला अजगर।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा गांव में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे पाइथन को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। अंबोटा के चतेहर वार्ड नंबर नौ में अजगर सड़क के किनारे देखा गया।
देखते ही देखते अंबोटा और आसपास के करीब 150 लोग एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद पाइथन को पकड़ कर बोरी में डाला गया। इसके बाद उसे पकड़ कर वन विभाग के स्थानीय वन विभाग रक्षक के हवाले कर दिया गया ताकि उसे सुरक्षित किसी अन्य स्थान पर भेज दिया जाए।
अजगर की लंबाई 10 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह सड़क के किनारे एक नाली में था और धीरे-धीरे रेंग रहा था। स्थानीय लोगों को सांप की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। जिला वन विभाग के पास सांप पकड़ने के लिए कोई भी प्रशिक्षित टीम न होने के कारण वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। जब स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ लिया तो वन रक्षक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी जानते हैं कि यह जहरीला नहीं होता, लेकिन अपनी जकड़ से किसी की जान निकाल सकता है। इसीलिए बड़ी सावधानी से पांच सात युवाओं ने हिम्मत करके इसे पकड़ने का हौसला दिखाया। अजगर को पकड़ कर बोरी में डाल दिया गया।