फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The party's history, struggle and achievements were remembered on its foundation day

Una News: स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The party's history, struggle and achievements were remembered on its foundation day
ऊना भाजपा कार्यलय में भाजपा का स्थपना दिवस मनाते हुए सदर विधायक सतपाल सिंहंसत्ती व अन्य।संवाद
नंदपुर (ऊना)। भाजपा मंडल चिंतपूर्णी अपर ने शनिवार को पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया गया।
विज्ञापन

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के झंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक बलबीर सिंह और ऊना जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों की जानकारी दी और आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेल्फी विद पार्टी फ्लैग अभियान रहा। जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि यह दिन हमें पार्टी के मूल्यों, सिद्धांतों और संघर्षों की याद दिलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को देशहित और राष्ट्रवाद की भावना के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि देश में विकास की गंगा बहाने की शुरुआत उन्हीं के शासनकाल में हुई थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, देश को घोटालों के सिवाय कुछ नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed