फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The name of Kangar Vidyalaya shines among the 15 PM Shri schools of Una

Una News: ऊना के 15 पीएम श्री स्कूलों में चमका कांगड़ विद्यालय का नाम

Tue, 29 Jul 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
The name of Kangar Vidyalaya shines among the 15 PM Shri schools of Una
वार्षिक क्रियाकलापों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ स्कूल चयनित किया
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार देगी कांगड़ स्कूल की विकास गतिविधियों को गति

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कांगड़ को जिला के 15 पीएम श्री विद्यालयों में पूरे वर्ष की क्रियाकलापों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के 644 सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री विद्यालयों को राष्ट्र को समर्पित किया, जिसमें कांगड़ स्कूल भी शामिल रहा। विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक लैब्स, डिजिटल लैब (निर्माणाधीन), प्रोजेक्टर, खेल सुविधाएं, और हरा-भरा परिसर जैसे कई आधुनिक सुविधाएं हैं। स्कूल में लगभग 350 छात्र अध्ययन कर रहे हैं और 150 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यू-डाइज पोर्टल पर भी समय पर डेटा अपलोड किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed