{"_id":"6a3983e91dbdcf3d710d3337","slug":"the-mla-inspected-the-piplu-fairground-una-news-c-93-1-una1026-195987-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक ने पिपलू मेला स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक ने पिपलू मेला स्थल का किया निरीक्षण
Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिपलू मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा - निर्देश देते हुए विधायक विवेक शर्मा।
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पीपलू मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को आयोजन स्थल भलेती का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंच निर्माण, पंडाल, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ 24 जून को सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ होगा। इसका नेतृत्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वयं करेंगे और प्रथम दिवस पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष बंगाणा स्टार नाइट को पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए 60 फीट लंबा मंच तैयार किया जाएगा और कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाएगा। 26 जून को शाम चार बजे निकलने वाली शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बंगाणा स्टार नाइट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।