Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The lift at the regional hospital is out of order, increasing the difficulties faced by patients.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की लिफ्ट खराब, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The lift at the regional hospital is out of order, increasing the difficulties faced by patients.
तीमारदारों और और स्टाफ कर्मियों को भी करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी को लिफ्ट जल्द ठीक करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ी है। अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश जारी किए हैं, लेकिन मरम्मत न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 34 लाख रुपये की लागत से बीते वर्ष स्थापित की गई यह लिफ्ट अस्पताल की एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक मरीजों को लाने-ले जाने में अहम भूमिका निभा रही थी। फिलहाल इसके बंद होने से मरीजों को सीढ़ियों के माध्यम से ही एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाया जा रहा है। स्थिति तब और कठिन हो जाती है जब किसी गंभीर मरीज को तुरंत ऑपरेशन थिएटर, सर्जिकल या मेडिकल वार्ड में ले जाना होता है। अस्पताल की पहली मंजिल पर आंख, दांत, सर्जिकल ऑपरेशन, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ओपीडी और डायलिसिस सेंटर संचालित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं।
लिफ्ट बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को रैंप और सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।तीमारदार विजय कुमार, रमन सिंह, उपदेश धीमान, साहिल कौंडल, प्रेमलता, रमेश कुमार, सन्नी सिंह, अमन चौधरी, गुरचरण और नसीबो देवी ने अस्पताल प्रबंधन से लिफ्ट को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स
अस्पताल की लिफ्ट खराब होने का मामला मेरे ध्यान में है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों और संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया गया है। कंपनी की ओर से जल्द ही लिफ्ट को सुचारु रूप से चालू करने का आश्वासन दिया गया है। शीघ्र ही लिफ्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed