फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The lesson of education taught to illiterates through slogan writing

नारा लेखन से निरक्षरों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ

Wed, 11 Nov 2020 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
The lesson of education taught to illiterates through slogan writing
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में बुधवार को ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए साक्षरता संबंधी नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से प्रतिभागी छात्रों ने निरक्षरों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता में हरप्रीत ने आओ एक समझदारी भरा कदम उठाए, सबको शिक्षा का पाठ पढ़ाए, मानसी ने हम युवकों का नारा है, निरक्षरों को साक्षर बनाना है। जाह्नवी ने शिक्षा जीवन का आधार है, इसके बिना जीना बेकार है जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा का प्रसार करने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य अतुल महाजन ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि मौलाना साहब एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना आजाद ने 16 वर्ष तक घर में रहकर ही शिक्षा ग्रहण की, परंतु देश की तरक्की के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समर्थन किया। वह स्वयं एक दिन भी विद्यालय नहीं गए, परंतु अपनी योग्यता से आजाद ने विभिन्न विषयों में दक्षता ग्रहण की। महाजन ने कहा कि हम सभी को मौलाना आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर अशिक्षित व्यक्तियों को शिक्षा देने का आज प्रण लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed