फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The goal is to bridge the gap between justice and the general public : Rijiju

न्याय और आम जनता के बीच की खाई खत्म करना लक्ष्य: रिजिजू

Mon, 31 Oct 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The goal is to bridge the gap between justice and the general public : Rijiju
ऊना में शक्ति प्रदर्शन करते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती व अन? - फोटो : Una
ऊना। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जिला और कोर्ट में न्याय के लिए लोगों को तड़फना न पड़े, इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अगर न्याय के लिए आम लोगों को तड़फना पड़े तो यह हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। न्याय और आम आदमी के बीच की खाई को समाप्त करना ही पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है। इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने रविवार को हरोली के ललड़ी और ऊना में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री होने के नाते न्याय व्यवस्था के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ कर रहा हूं। चुनाव के बाद जिले में आएंगे और विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कोई मिल बांटकर खाने वाला प्रदेश नहीं है। हिमाचल की भोली-भाली जनता मिठी बातें करने वाले कांग्रेसियों से सावधान रहे। रिजिजू ने कहा कि हिमाचल भौगोलिक दृष्टि से बड़ा नहीं, लेकिन भारत का महत्वपूर्ण प्रदेश है। अरुणाचल और हिमाचल में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों प्रदेश पहाड़ी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ऊना शहर में जनसभा कर सदर भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में चुनावी जनसभा की। सत्ती की की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन जैसा नेता जनता को मिलना मुश्किल है, क्योंकि वह छोटे से काम का जिम्मा खुद उठाते हैं। कुछ दिन पूर्व बल्क ड्रग पार्क और कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं आकर शुरुआत की हैं। मोदी सरकार बनते ही प्रदेश की सड़कें और हाईवे की दशा बदली है। आज यहां सफर सुगम हो गया है। हर दृष्टि से विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed