{"_id":"6a495d754c3198b88f0d045d","slug":"the-gagret-una-main-road-was-already-closed-now-damage-to-the-alternative-route-has-compounded-the-difficulties-una-news-c-93-1-una1026-197351-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पहले से बंद, अब वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पहले से बंद, अब वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी दिक्कतें
Sun, 05 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पहले से बंद होने के कारण लोग वैकल्पिक मार्ग का सहारा ले रहे थे लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण वैकल्पिक मार्ग भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ऐसे में प्रशासन को वाहनों को बाईपास मार्ग से डायवर्ट करना पड़ रहा है।
दरअसल गगरेट-ऊना मार्ग स्थित मुख्य चौक पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते मार्ग को बंद कर दिया था। इसके बाद यातायात पुराने अंब मार्ग से होकर होशियारपुर मार्ग की ओर मोड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय ओवरलोड टिपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कों की हालत तेजी से बिगड़ी है। भारी वाहनों के दबाव से सड़कें जगह-जगह धंसकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। उनका आरोप है कि यदि ओवरलोड वाहनों पर समय रहते कार्रवाई की जाती तो वैकल्पिक मार्ग इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होता। मुख्य मार्ग बंद होने के बाद चारपहिया वाहन पहले पुराने अंब मार्ग से होकर होशियारपुर मार्ग तक पहुंच रहे थे लेकिन अब इस मार्ग के भी क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को लगभग पांच किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर बाईपास मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ-साथ ईंधन की अतिरिक्त खपत भी हो रही है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। हालांकि स्थानीय नगर पंचायत द्वारा वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि मुख्य चौक पर रास्ता मरम्मत के चलते बंद है, जिसे सोमवार तक खोल दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
गगरेट बाजार से भारी वाहन गुजरने के चलते मुख्य चौक पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था। अब वैकल्पिक मार्ग भी भारी वाहनों के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। बाजार से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो ताकि सड़कें सुरक्षित रह सकें।
-नरेश शर्मा, गगरेट
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गगरेट-ऊना मार्ग मरम्मत के चलते पूर्णतया वाहनों के लिए बंद है, जिससे बाजार में ग्राहक भी कम आ रहे हैं। विभाग जल्द से जल्द इस मार्ग को चालू कर यातायात बहाल करे।
-कपिल शर्मा, गगरेट