फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The feet responded, not the courage... reached the wheelchair and cast his vote

Una News: कदमों ने जवाब दिया, हौसलों ने नहीं... व्हील चेयर पर पहुंचकर डाला वोट

Sun, 31 May 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 31 May 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
The feet responded, not the courage... reached the wheelchair and cast his vote
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान भद्रकाली ग्राम पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था को जीवंत कर दिया। बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ रशपाल सिंह ने व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे शारीरिक मजबूरियां भी छोटी पड़ जाती हैं। शनिवार सुबह से क्षेत्र में हो रही बारिश और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद रशपाल सिंह ने मतदान करने का संकल्प नहीं छोड़ा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से वह व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र में प्रवेश करते समय उनके चेहरे पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का संतोष साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी उनके जज्बे को सलाम किया। पंचायत चुनाव के इस लोकतांत्रिक पर्व में रशपाल सिंह की व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक की यात्रा यह बता गई कि लोकतंत्र के प्रति जागरूक नागरिक के लिए कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। शरीर भले ही कमजोर हो जाए लेकिन यदि इरादे मजबूत हों तो कर्तव्य की राह कभी नहीं रुकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed