फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The emergency ward of the regional hospital will be shifted to the critical care block.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल का आपातकाल वार्ड क्रिटिकल केयर ब्लॉक में होगा शिफ्ट

Sat, 13 Jul 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The emergency ward of the regional hospital will be shifted to the critical care block.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड को क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। इससे गंभीर हालत में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर उपचार और आधुनिक मशीनों की सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एक साथ 50 गंभीर मरीजों का उपचार भी क्रिटिकल केयर ब्लॉक में हो पाएगा। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में चल रहे आपातकाल वार्ड को क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माणाधीन भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में 10 बेड की सुविधा है। इसके अलावा एक माइनर ऑपरेशन थियेटर है। इस स्थान पर जगह की कमी के चलते कई बार बड़ा हादसा होने पर बेड की संख्या कम पड़ जाती है। ऐसे में मरीज का कई बार आपातकाल वार्ड की ओपीडी के लॉबी में ही उपचार करना पड़ता है। ऐसे में मरीज व अस्पताल स्टॉफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड नए भवन में ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को आने वाले समय में आधुनिक सुविधाओं व ट्रामा सेंटर की तर्ज पर निर्माणाधीन सीसीबी में उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन

बात दें कि क्षेत्रीय अस्पताल के समीप ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण वर्तमान में चल रहा है। इस भवन का निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद आपातकाल वार्ड को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा आपातकाल वार्ड के स्थान पर अस्पताल के धरातल तल पर जगह खाली होने के बाद इस खाली जगह पर अन्य सुविधाएं शुरू करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आपातकाल वार्ड को शिफ्ट किया जाना है। इससे गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को क्रिटिकल ब्लॉक में 50 बेड की सुविधा मिलेगी। इस भवन में विशेष रूप से आधुनिक ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर सुविधा मिलेगी।
- डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed