{"_id":"6831dc2cac7357e95b0ab1a9","slug":"the-deputy-director-inspected-thathal-and-naihariyan-schools-una-news-c-93-1-una1002-154628-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपनिदेशक ने ठठल और नैहरियां स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपनिदेशक ने ठठल और नैहरियां स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। उप शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल और रावमापा नैहरियां का निरीक्षण किया। वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पाठशालाओं में मिड-डे मील, पानी की टंकियों, पाठशालाओं में अध्यापन, साफ सफाई और विद्यालय भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत उप शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) अनिल तक्खी ने टीम के साथ ठठल विद्यालय में स्कूल खेल मैदान, विद्यालय भवन, मिड-डे मील और अन्य संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। टीम में अधीक्षक ग्रेड 1 आलोक कुमार, अनुभाग अधिकारी रीता शर्मा, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, वरिष्ठ सहायक वरुण पाठक, पीडब्ल्यूडी भरवाईं से जेई वरिंदर शर्मा शामिल रहे। टीम सदस्यों की तरफ से विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विद्यालय की तरफ से टॉयलेट ब्लॉक को जो स्कूल खेल मैदान के बीच है, उसे असुरक्षित घोषित किए जाने के बारे में विभाग को पत्र लिखा गया था। विभागीय टीम ने जांच के पश्चात भवन की जर्जर हालत को देखते हुए असुरक्षित करार देते हुए निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें उस तरफ न जाने दिया जाए। इसके साथ टीम ने रावमापा नैहरियां में कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से विषय संबंधी प्रश्न पूछे। उपनिदेशक ने कहा कि कक्षाओं में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाना और बच्चों की सुरक्षा स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है।