फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department and the villagers came face to face in the matter of government pipe

Una News: सरकारी पाइप मामले में विभाग और ग्रामीण हुए आमने सामने

Fri, 05 Sep 2025 08:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
The department and the villagers came face to face in the matter of government pipe
फोलोअप
विज्ञापन

अटया गांव में पंचवटी निर्माण के समय सड़क किनारे लगाई थी रेलिंग
ग्रामीण बोले- सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर पारदर्शिता लाए विभाग
सरकारी सामान का नियमानुसार और पूरी स्पष्टता के साथ हो उपयोग : अंजू कुमारी
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की उपतहसील जोल की पंचायत अंबेहड़ा धीरज के गांव अटया में सरकारी पाइपों को लेकर विभाग और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 में पंचवटी निर्माण के दौरान सड़क किनारे रेलिंग पर ये पाइप लगाए गए थे। बाद में स्थानीय मंदिर से जुड़े लोगों ने इन पाइपों पर झंडे भी लगा दिए, जिससे लोगों के बीच सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप चोरी-छिपे नहीं रखे थे, बल्कि विभाग की जानकारी में ही सार्वजनिक स्थान पर पड़े थे।


जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और यह मामला उनके ज्वाइन करने से पहले का है। वहीं विभाग के एसडीओ नीरज धीमान ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2021-22 में अंबेहड़ा धीरज क्षेत्र में विभागीय कार्य चल रहा था। उस दौरान पाइप आए थे और काम पूरा होने के बाद कुछ पाइप बच गए थे। संयोग से उसी समय गांव के मंदिर में धार्मिक आयोजन होना था, इसलिए ग्रामीणों के आग्रह पर विभाग ने अस्थायी तौर पर ये पाइपें मंदिर के पास उपलब्ध करवा दिए। उन्होंने कहा कि पाइप विभाग की पूरी निगरानी में थे और बरसात के बाद होने वाले आगामी कार्यों में इनका उपयोग किया जाना था।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर पारदर्शिता जरूरी है। यदि विभाग पहले ही स्थिति स्पष्ट कर देता, तो किसी तरह का भ्रम या विवाद पैदा नहीं होता। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज की प्रधान अंजू कुमारी ने कहा कि भविष्य में सरकारी सामान का उपयोग नियमानुसार और पूरी स्पष्टता के साथ होना चाहिए, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed