फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The daughters of Thanakalan won the district level Kabaddi competition.

Una News: थानाकलां की बेटियों ने कबड्डी में जिलास्तर पर हासिल की जीत

Tue, 14 Oct 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
The daughters of Thanakalan won the district level Kabaddi competition.
ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में किया विजयी परचम लहराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां की अंडर-14 बालिका कबड्डी टीम ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। धमांदरी में आयोजित प्रतियोगिता में बेटियों ने अपने खेल कौशल, साहस और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम की खिलाड़ी आरती ठाकुर, अंशिका चौहान, चांदनी, सेजल ठाकुर और वंदना ने उम्दा तालमेल और रणनीति के साथ विजय हासिल की। आरती ठाकुर और अंशिका चौहान का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इससे बंगाणा ब्लॉक और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इन बेटियों ने न केवल पदक जीता है, बल्कि यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लग्न और आत्मविश्वास से कोई भी मंजिल असंभव नहीं। कहा कि यह बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने टीम को प्रशिक्षित करने वाले शारीरिक शिक्षक अशोक धीमान के योगदान की सराहना की और उन्हें विशेष बधाई दी। कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय की एकजुटता, अनुशासन और परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed