फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The condition of unpaved roads and roads is not good, representatives should take responsibility: Vivek

कच्चे रास्तों और सड़कों की हालत ठीक नहीं, प्रतिनिधि उठाएं जिम्मेवारी : विवेक

Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The condition of unpaved roads and roads is not good, representatives should take responsibility: Vivek
विधायक विवेक शर्मा दौरे के दौरान चताडा में जनसमस्याएं सुनते। स्वयं
कुटलैहड विस क्षेत्र के कई गांव विकास की मुख्यधारा से कटे
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष रखीं समस्याएं
विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक विवेक शर्मा ने 27 पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त ऊना जतिन लाल, जिला पंचायत अधिकारी सरवन कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायत में विकास कार्यों एवं अन्य समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। बैठक में पंचायत स्तर पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। विधायक ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को 31 मार्च तक पूरा किया जाए ताकि ग्रामीण जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विकास कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। कई गांव आज भी कच्चे रास्तों और खराब सड़कों के कारण विकास की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। इन गांवों तक पक्की सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आगाह किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed