फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The city streets are now slowly turning into parking lots.

Una News: शहर की गलियां अब धीरे-धीरे पार्किंग में बदल रहीं

Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The city streets are now slowly turning into parking lots.
निगम प्रबंधन समस्या पर नहीं दे रहा कोई ध्यान
विज्ञापन

गली मोहल्लों में हो रही पार्किंग, कई कई दिन खड़े रहते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर की गलियां अब धीरे-धीरे पार्किंग स्थलों में बदलती जा रही हैं। कई वार्डों और रिहायशी इलाकों में सड़कों और गलियों में बेतरतीब पार्किंग आम हो गई है। यहां वाहन कभी-कभी एक-दो घंटे नहीं, बल्कि कई दिनों तक खड़े रहते हैं, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गली-मोहल्लों में खड़े वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस या दमकल वाहन तक समय पर नहीं पहुंच पाते। इसके बावजूद नगर निगम ने इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं हो रही है और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं की गई है। शहर के बाजार क्षेत्रों के आसपास स्थिति और गंभीर है। दुकानों और कार्यालयों के आगंतुक अपने वाहन नजदीकी रिहायशी गलियों में खड़े कर देते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। कई जगहों पर सड़क की आधी चौड़ाई तक वाहन खड़े रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी पसंद की जगह पर वाहन खड़ा करने का अधिकार तय कर चुके हैं और किसी अन्य वाहन को वहां खड़ा नहीं होने देते। हालांकि, नगर निगम ने शहर में कुछ पार्किंग स्थल बनाए हैं, लेकिन लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे। परिणामस्वरूप यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कोट
यह समस्या मेरे ध्यान में आई है। इस पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed