{"_id":"66b28a758e9fc39fc6093644","slug":"the-boys-and-girls-team-of-kotlankalan-school-became-the-winner-in-volleyball-una-news-c-93-1-ssml1048-129973-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाॅलीबाल में कोटलांकलां स्कूल के लड़के और लड़कियों की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाॅलीबाल में कोटलांकलां स्कूल के लड़के और लड़कियों की टीम बनी विजेता
Wed, 07 Aug 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में रॉकफोर्ड के लड़के और बसदेहड़ा की लड़कियाें की टीम विजेता
सरकारी हाई स्कूल रायपुर सहोड़ा में ऊना जोन की अंडर-14 खेलें आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीन दिवसीय ऊना जोन की अंडर-14 खेलों का सरकारी हाई स्कूल रायपुर सहोड़ा में आयोजन किया गया। खेलों में करीब 33 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्य अध्यापक राज कुमार ने स्टाफ सहित मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, शाॅल और टोपी देकर सम्मानित किया। मुख्य अध्यापक राज कुमार ने बताया कि वाॅलीबाल में लड़कों और लड़कियों की टीम में कोटलांकलां स्कूल ने बाजी मारी और अजोली व बारसरा स्कूल की टीमें रनरअप रहीं। वहीं, लड़कों की कबड्डी में रक्कड़ स्थित रॉकफोर्ड स्कूल की टीम विजयी, जबकि वीपीएस स्कूल बहडाला रनरअप रही। वहीं, लड़कियों की टीम में बसदेहड़ा की टीम विजयी रही और जखेड़ा स्कूल की रनरअप रही। वहीं, बैडमिंटन में लड़कों की टीम में वीपीएस बहडाला ने बाजी मारी और सासन स्कूल की रनरअप रही। वहीं, लड़कियों की टीम में भी वीपीएस बहडाला विजयी और जखेड़ा स्कूल रनरअप रहा।
खो-खो में लड़कों में नंगड़ां स्कूल और लड़कियों की टीम में जखेड़ा स्कूल ने बाजी मारी। उन्होंने बताया कि चेस में लड़कों और लड़कियों की छत्तरपुर स्कूल की टीमें विजयी रही। वहीं ओवरऑल में चताड़ा और मार्च पास्ट में अजोली स्कूल की टीमें विजयी रही। मुख्य अतिथि सीमा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ समाज और सुदृढ़ देश को बनाने में अध्यापक वर्ग का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का अहम योगदान होता है। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य एवं डीईएससी के वाइस चेयरमैन राजेश कौशल, छतरपुर के मुख्याध्यापक राजीव कुमार, एसएमसी की अध्यक्षा प्रवीण कुमारी, रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार, गौरव कुमार, रोहित सहोड़ ने भाग लिया।