फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The body of a 25-year-old youth from Punjab was found near Charan Ganga

Una News: चरणगंगा के समीप पंजाब के 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

Thu, 20 Mar 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
The body of a 25-year-old youth from Punjab was found near Charan Ganga
पंजाब निवासी गुरप्रीत 14 मार्च से चल रहा था लापता
विज्ञापन

पांच दिन में मेला क्षेत्र में लगातार तीसरा शव बरामद
ढांक से गिर जाने के कारण मौत की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। मैड़ी में चरणगंगा के समीप एक पच्चीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पिछले पांच दिन में मेला क्षेत्र में यह लगातार तीसरा शव बरामद किया गया है। शव की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसवंत सिंह निवासी अरगेवाल दसूहा होशियारपुर पंजाब के रूप में की गई है। युवक अपने मामा के साथ मैड़ी होली मेला में आया था और 14 मार्च की रात से लापता था। छह दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है। इस संबंध में अंब थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ढांक से गिर जाने के कारण उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को उपमंडल अंब के तहत चरणगंगा के निकट खड्ड में एक युवक का शव पड़े होने की अंब पुलिस को सूचना मिली। अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है।

होली मेले में गत 15 मार्च को भी मैड़ी मेले में सेक्टर 6 में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान हर्षदीप निवासी गांव गैरी तहसील एवं जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई थी। इसके बाद ज्वार ग्राम पंचायत के तहत लंबा सैल में नेशनल हाईवे के किनारे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका पाया गया था। इसकी शिनाख्त मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी वार्ड 11 आनंदपुर मोहल्ला फाजिल्का पंजाब के रूप में की गई थी और वीरवार को अब मेला क्षेत्र में तीसरा शव बरामद किया गया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगामी कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed