फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused in the Ashu Puri murder case have not regained consciousness even after 24 days.

Una News: आशु पुरी हत्या के आरोपियों को 24 दिन बाद भी नहीं आया होश

Sat, 13 Dec 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The accused in the Ashu Puri murder case have not regained consciousness even after 24 days.
फॉलोअप
विज्ञापन



दोनों आरोपियों की गंभीर हालत के चलते पुलिस दर्ज नहीं कर पाई बयान


संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। बहुचर्चित आशु पुरी हत्या के आरोपी बीते 24 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है और उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। इस वजह से पुलिस भी दोनों में से किसी के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आशु पुरी को गोली मारने का आरोपी परविंद्र निवासी सनोली और पुरजिंद्र उर्फ पिंदू निवासी उदयपुर मराला दोनों पीजीआई में गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं। आशु पुरी के साथियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से कई वार किए थे। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में अभी तक तीन युवक पुलिस ने काबू किए हैं, जिन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। अभी भी तीन आरोपी पकड़ से बाहर हैं। हालांकि, करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने झलेड़ा निवासी युवक महेश कौशल को पुलिस के गिरफ्तार किया था। हालांकि वारदात में उसकी क्या भूमिका रही, इसकी पुलिस जांच कर रही है। गोलीकांड को अंजाम देने वाले गुट का एक आरोपी गुरजीत मान निवासी सनोली पहले से गिरफ्तार है। बीती 19 नवंबर को लाल सिंगी में आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आशु पुरी के साथियों ने गोली चलाने वाले पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आशु पुरी पर गोली चलाने वाले परविंद्र और उसके साथी पुरजिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में आशु पुरी सहित उसके छह साथियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए। पीजीआई में उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed