{"_id":"60e73bed8ebc3ec205121052","slug":"the-accused-caught-with-the-chitta-ran-away-from-the-police-custody-una-news-sml3762800135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार
विज्ञापन
ऊना। निकटवर्ती पेखूबेला गांव में चिट्टे के साथ पकड़ा युवक बुधवार देररात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लघु शंका का बहाने बनाकर आरोपी भाग निकला। काफी देर तक युवक के न आने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने अस्पताल के शौचालय छान मारे लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरे में युवक कहां और किस ओर गया कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस टीम बुधवार शाम चिट्टे के साथ पकड़े दो आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाई। इस दौरान एक आरोपी युवक ने पुलिस जवान को लघु शंका जाने की बात कही। वह टॉयलेट चला गया। इस दौरान पुलिस जवानों की आंखों में धूल झोंककर वह रफू चक्कर हो गया और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। काफी देर तक युवक न आने पर उसकी तलाश शुरू हुई। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी गांव वोड तहसील गढ़शंकर, होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस टीम ने फरार युवक को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी भी की है।
बता दें कि बुधवार शाम ऊना पुलिस ने पेखूबेला के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने संतोषगढ़ से ऊना की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 18.91 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर युवकों की पहचान बहादुर सिंह और सन्नी कुमार के रूप में हुई थी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के आरोप में पंजाब के दो युवकों को पेखूवेला के पास गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लापरवाही पर गिर सकती है गाज
इस मामले में पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। पुलिस ने बुधवार रात से ही आरोपी को दबोचने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है।