फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thanakalan in senior and Takka winner in junior

सीनियर में थानाकलां और जूनियर में टक्का विजेता

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thanakalan in senior and Takka winner in junior
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में कबड्डी खेल म? - फोटो : Una
ऊना। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में रविवार को कबड्डी खेल महाकुंभ का समापन हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद खेल महाकुंभ में 38 टीमों ने भाग लिया। इसमें जूनियर वर्ग में रावमापा बंगाणा के साथ रावमापा थानाकलां का मुकाबला हुआ। सीनियर वर्ग में थानाकलां व टक्का का मुकाबला हुआ। जिसमें टक्का की टीम विजयी रही। जबकि, जूनियर वर्ग में रावमापा थानाकलां की टीम विजयी रही। मंत्री की ओर से इन्हें ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के समापन पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस अनूठे आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रतिभा निखारने के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े बहुउद्देशीय खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं। यह मैदान जिम व पार्क की सुविधाओं से सुसज्जित भी होंगे। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, कांगड़ा बैंक के निदेशक कैप्टन प्रीतम डढवाल, पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed