फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thana Kalan winner in Kabaddi and Lathiani winner in Volleyball

Una News: कबड्डी में थाना कलां और वॉलीबाल में लठियाणी विजेता

Sat, 14 Sep 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Thana Kalan winner in Kabaddi and Lathiani winner in Volleyball
लठियानी में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर ​खिलाडियों को सम्मानित करते हुए मु
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलें भी बहुत जरूरी हैं। कहा कि छात्राओं को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। राजेंद्र कौशल ने स्थानीय स्टाफ और प्रधानाचार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां पर बच्चों के खाने व ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था की। शिक्षा उपनिदेशक उन्ना राजेंद्र कौशल ने शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब के प्रधान व सदस्यों का भी इस प्रतियोगिता में भरपूर सहयोग देने के लिए भी आभार जताया। इस मौके पर फाइनल मुकाबले में कबड्डी में थाना कलां ने धमांधरी को हराया, वॉलीबाल में लठियाणी ने बंगाणा को हराया, बेडमिंटन में बौल ने बंगाणा को हराया, खो-खो में धुंधला ने रायपुर मैदान को हराया, चैस चैंपियनशिप में तनोह ने तलाई को हराया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान दर्शन सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान, शिक्षक संघ के अध्यक्ष दवेंद्र सिंह बेली, पंचायत प्रधान जोगिंद्र शर्मा व उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर, रविंद्र शर्मा, जगमोहन सिंह, अमन ठाकुर, राजेश कुमार, अशोक धीमान, शशिपाल शर्मा, हरविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बेली, राजीव कुमार, रवि कुमार, बलवीर चंद, सरीना देवी, मनीष शर्मा, चेतन जायसवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लठियानी में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडियों को सम्मानित करते हुए मु

लठियानी में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडियों को सम्मानित करते हुए मु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed