फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Terror of stray dogs in Badsala, attacking children and elderly

Una News: बडसाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों, बुजुर्गों पर कर रहे हमला

Sat, 06 Sep 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in Badsala, attacking children and elderly
ग्रामीणों ने विभाग से कुत्तों की नसबंदी करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बडसाला में लगभग 1600 लोग रहते हैं। यहां करीब 100 आवारा कुत्ते हैं, जो छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला करते हैं। कुछ दिन पहले एक 16 वर्षीय लड़के को कुत्तों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्कूल से आने वाले बच्चों की सुरक्षा अभिभावकों के लिए चुनौती बन गई है और रेबीज से बचाव के लिए उन्हें बार-बार अस्पताल जाना पड़ता है।
ग्रामवासी पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, रजत कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, संतोषदेवी, सुमन कुमारी, शिव कुमार, महेश चंद, हरीश कुमार, बीना देवी, गुरुदेव सिंह, सुनीता देवी, सतपाल आदि का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती संख्या और आक्रामकता उन्हें हर वक्त भय में रखती है। उन्होंने प्रशासन और पशुपालन विभाग से आग्रह किया है कि कुत्तों की नसबंदी की जाए।
विज्ञापन

जैसे ही मौसम साफ होगा, नसबंदी का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को विभाग की मदद करनी होगी। -डाॅ. अंकुश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, बसाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed