फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tender for PGI satellite center in Una will be done by the end of December: Anurag

दिसंबर तक पीजीआई अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी : अनुराग

Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tender for PGI satellite center in Una will be done by the end of December: Anurag
जिला विकास समन्वय तथा निगरानी समिति के सदस्य और उपायुक्त बैठक में भाग लेते हुए। - फोटो : Una
ऊना। ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर बनाने के लिए दिसंबर अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो माह में नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा और तीन माह में परियोजना की डीपीआर बनेगी। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दी। वह जिला विकास समन्वय तथा निगरानी समिति (दिशा) की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

अनुराग ने अस्पताल के निर्माण से जुड़ी कंपनी को जिला प्रशासन ऊना से समन्वय स्थापित कर परियोजना के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुराग ठाकुर ने ट्रिपल आईटी के निर्माण के संबंध में भी जानकारी हासिल की तथा कहा कि इसका कार्य अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालयों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने दौलतपुर रेलवे लाइन को तलवाड़ा से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि ऊना जिला ही प्रदेश में एकमात्र ब्रॉडगेज लाइन से जुड़ा हुआ जिला है। ऐसे में रेलवे के अधिकारी उदारता के साथ कार्य करें, ताकि इसके विस्तार से पूरे हिमाचल प्रदेश को लाभ मिल सके। अनुराग ने ऊना तथा अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा अंब में ट्रेनों के लिए वॉशिंग स्टेशन की स्थापना पर भी चर्चा की। जिला ऊना में आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक चिंतपूर्णी बलबीर सिंह, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर वर्चुअल रूप से जुड़े। जबकि एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, डीसी राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसपी अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य सुमित शर्मा, जितेंद्र कंवर व अन्य मौजूद रहे।

खड्ड में फुटबाल स्टेडियम बनाने के लिए भेजें प्रस्ताव
ठाकुर ने कहा कि हरोली में युवा फुटबाल खेलने में दिलचस्पी दिखाते हैं। उन्होंने उपायुक्त को खेल विभाग के माध्यम से फुटबाल स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों के लिए सांसद निधि से वर्ष 2018 से पहले धन दिया गया है और अगर वह खर्च नहीं हुआ है तो उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed