फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tender for construction of Raida Paida road and bridge will be held soon

Una News: रैड़ा पैड़ा सड़क और पुल निर्माण का टेंडर जल्द होगा

Thu, 28 Nov 2024 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Tender for construction of Raida Paida road and bridge will be held soon
विकास
विज्ञापन

एक माह में धरातल पर उतरेगा निर्माण कार्य
सड़क और पुल निर्माण पर 16.94 करोड़ रुपये होंगे खर्च
लोक निर्माण विभाग भरवाईं ने टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई की शुरू
नए साल में कार्य शुरू होने के बाद मिलेगी लोगों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती रैड़ा पैड़ा सड़क और पुल के निर्माण को लेकर एक कदम और आगे बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग भरवाईं मंडल ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभागीय अनुमति के लिए कार्य आगे बढ़ाया है। आने वाले एक माह में इसका टेंडर लगने और आवंटन के बाद कार्य धरातल पर शुरू होगा। लगभग साढ़े नौ किलोमीटर लंबी सड़क एवं पुल निर्माण पर 16.94 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित हैं। जबकि सड़क बनने से भरवाईं में शहीद अमोल कालिया बस्ती चिंतपूर्णी से किन्नू वाया रैड़ा पैड़ा, डुहल बंगवाला सड़क एवं पुल निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। फिलहाल टेंडर काल करने की संस्तुति के लिए फाइल लोक निर्माण विभाग मुख्य कार्यालय प्रेषित की गई है। इसके लिए जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मानें तो एक माह के भीतर ही इस कार्य के टेंडर लग जाएंगे। सड़क मार्ग सहित पुल निर्माण की सूचना के बाद स्थानीय लोग भी गदगद हैं।

बरसात में पुल के माध्यम से लोगों का सफर जारी रहेगा तो सड़क पर गड्ढों से मुक्ति मिलेती। हालांकि, इस निर्माण कार्य के लिए लोगों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। निर्माण कार्य में यहां साढ़े नौ किलोमीटर सड़क बनकर तैयार होगी तो पुल निर्माण में भी थोड़ा समय लेगा। अधिशाषी अभियंता भरवाईं मंडल ई. दिनकर शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर काल का संस्तुति पत्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। एक माह के भीतर इस निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed