फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temperature started rising, weather likely to remain like this for three days

Una News: बढ़ने लगा तापमान, तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना

Mon, 10 Jun 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising, weather likely to remain like this for three days
गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल बने सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली।
आगामी तीन दिनों तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को स्विमिंग पूल में नहाने का आनंद लेते हुए भी स्थानीय लोग नजर आए। वहीं, दूसरी ओर गर्मी से बचाव करते हुए शहर में बच्चे छाते के सहारे अपने अपने गंतव्य की ओर जाते हुए देखे गए। बता देंं कि बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली है, लेकिन अब दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। इसके अलावा शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था, जबकि शनिवार रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात के समय में भी लोगों को गर्मी से बीते कुछ दिनों से राहत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी तीन दिन तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है।
विनोद कुमार, विशेषज्ञ मौसम विभाग, ऊना
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed