फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Technique and confidence are essential for self-defense: Vijay

आत्मरक्षा के लिए तकनीक और आत्मविश्वास जरूरी : विजय

Fri, 25 Apr 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Technique and confidence are essential for self-defense: Vijay
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। जिला ऊना की सभी राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं की बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अंडर समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में शुक्रवार सुबह के भौतिक सत्र में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए गए। इसका पहला उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार करना था। मार्शल आर्ट ट्रेनर विजय शर्मा ने छात्राओं को पंच, किक, अटैक और डिफेंस आदि के तरीकों का प्रदर्शन कर दुश्मन पर काबू पाने के गुर सिखाए। इसके अलावा लाठी, डंडा, चाकू आदि हथियारों के वार से बचने का तरीका भी समझाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि संकटकाल में खुद की सुरक्षा बिना आत्मविश्वास के नहीं की जा सकती। दरअसल आत्मरक्षा के सभी उपायों के प्रभावी ढंग से इस्तेमाल के लिए आत्मविश्वास सबसे जरूरी है। छात्राएं अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने के बजाय आत्मविश्वास से प्रतिकार करना सीख लें तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में छठी से 12वीं कक्षा के 128 छात्राओं ने भाग लिया।



बेटियों को सशक्त होना जरूरी : प्रधानाचार्य

स्कूल प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने कहा कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अंडर समग्र शिक्षा अभियान के तहत बेटियों को मजबूत, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हमें भविष्य में बहुत काम आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed