{"_id":"6129275f8ebc3ec36e6e0d38","slug":"teachers-serving-in-the-corona-period-got-respect-una-news-sml381780069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में सेवारत शिक्षकों को मिले सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में सेवारत शिक्षकों को मिले सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। डीपीई संघ ने कोरोना काल में बेहतरीन सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में डीपीई संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी राघव शर्मा और उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल से मिला। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों के योगदान को नजरअंदाज न करने की गुहार लगाई।
डीपीई संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह और महासचिव राजकुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए काफी संख्या में अध्यापकों ने जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए दिन रात अपनी सेवाएं दी हैं। उपायुक्त और शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने डीपीई संघ की मांग को तुरंत मानते हुए सभी अध्यापकों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया है।
जगजीत ने बताया कि 5 सितंबर अध्यापक दिवस पर जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सभी अध्यापक वर्ग के संगठन वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर संघ के चीफ पैटर्न सोमनाथ, पैटर्न विनोद ठाकुर, राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश वीर कंवर, उप प्रधान कर्मचंद, वित्त सचिव रविंद्र शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार रामपाल, जसवंत सिंह, प्रेस सचिव संजीव कुमार, संयुक्त सचिव मनजीत कुमार, ऑडिटर असीम कुमार, कार्यालय सचिव सतीश कुमार, सहायक सचिव सुखविंदर कौर, शुभ लता, एडीपीओ उच्च शिक्षा अनिल शर्मा मौजूद रहे।