फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teachers gave the message of staying fit by running

शिक्षकों ने दौड़ लगाकर दिया फिट रहने का संदेश

Sun, 10 Apr 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers gave the message of staying fit by running
बगलामुखी मन्दिर पहुंचे धर्मशाल महंता स्कूल के अध्यापक। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मसाल महंता के अध्यापकों ने नवमी पर रविवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत तीस किलोमीटर की दौड़ लगाई। शिक्षकों ने शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी से माता बगलामुखी तक दौड़ लगातार लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में कार्यरत कॉमर्स प्रवक्ता राकेश शर्मा, भौतिकी प्रवक्ता सुशील कुमार और रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हेमंत मोहन ने सुबह साढ़े चार बजे चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक से दौड़ना शुरू किया। करीब तीन घंटे 22 मिनट में लगातार दौड़ते हुए माता बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि इस तीस किलोमीटर लंबी मैराथन के दौरान उन्हें रास्ते में हाइड्रेशन और अन्य मदद के लिए विद्यालय के अध्यापकों राकेश कुमार, ओम पराशर, राकेश कुमार मेहता और पवन कुमार ने सहयोग करने के साथ लगभग दस किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि दौड़ना एक बेहतरीन व्यायाम है और इससे हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed